30.6 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे पालकमंत्री डॉ. फुके का साकोली से चुनावी नामांकन दर्ज..

पालकमंत्री डॉ. फुके का साकोली से चुनावी नामांकन दर्ज..

0
53

साकोली। 04 अक्टूबरः- महाराष्ट्र के भंडारा और गोंदिया जिले की सातों विधानसभा सीटों में भाजपा का परचम फहराने का लक्ष्य लेकर दोनों जिलों के मध्य की सीट साकोली विधानसभा से मैदान में कूदे इन दोनों जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने आज साकोली से चुनावी नामांकन दर्ज किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व पक्ष के आदेश के बाद चुनाव में कूदे परिणय फुके को देखकर भाजपा में जोश और उत्साह का वातावरण निर्माण हो गया।फुके ने विशाल रैली के साथ साकोली का भ्रमण कर उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में चुनाव अधिकारी को सपत्नीक अपना उम्मीदवारी नामाकन पत्र दाखिल किया।इस चुनावी नामांकन सभा में सासंद सुनिलभाऊ मेंढे,
डॉ. परिणिता फुके, विधायक बालाभाऊ काशिवार, डॉ. ब्रम्हानंद करनजेकर, पूर्व विधायक हेमकृष्ण कापगते,किशोर कन्हेरे, एड. बापूसाहेब अवचटे, उत्तमराव वरकड, लवकुश निर्वाण, प्रकाश बाड़बुद्धे, भारती दिवटे, गिताताई कापगते, भोजराज कापगते, लाखनी नगराध्यक्ष ज्योतिताई निखाड़े, रेखाताई भाजीपाले, शुभांगीताई मेंढे, अनुराधा काशिवार, नेपाल रंगारी, धनवंता राउत, इंद्रायणी कापगते, नीलम हुमने, तुरा भुसारी, अविनाश ब्राम्हनकर, कृष्णाजी जाभूलकर, शिवरामजी गिरेपूंजे, उषाताई डोंगरवार, विजया नंदुरकर, सभी तालुका प्रमुख, महामंत्री, पदाधिकारी, जिप, पंस, नपं, ग्रापं सरपंच, उपसरपंच, सदस्य आदि समेत साकोली की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।