24.5 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home हिंदी खबरे महिला पशुचिकित्सक के हत्यारों को फांसी दो, मुरदोली में कैंडल मार्च निकला

महिला पशुचिकित्सक के हत्यारों को फांसी दो, मुरदोली में कैंडल मार्च निकला

0
49

गोरेगांव -हैदराबाद में महिला पशुचिकित्सक पर दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इसी प्रकार गोंदिया जिले के डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत बिर्री में भी गत माह ३ नवंबर की रात को १० वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे तालाब में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं तो प्रतापगढ़ जंगल परिसर में जली हुई अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द न्याय कानून व्यवस्था द्वारा फांसी की सजा दी जाए। इस मांग को लेकर ३ दिसंबर की रात गोरेगांव तहसील के मुरदोली ग्राम में छोटे बच्चियों के साथ महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर महिला पशुचिकित्सक को भावभिनी श्रद्धांजलि दी। इस तरह का कैंडल मार्च जिले में शायद प्रथम बार ही किसी छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में निकाला गया हो।
इस दौरान मुरदोली ग्राम की महिलाओं ने बताया कि इससे पहले भी निर्भया, असिफा, संस्कृति रॉय जैसी न जाने कितनी बहनों के साथ इस तरह के घ्रनास्पद घटनाओं को अंजाम देकर दरिंदों द्वारा दुष्कर्म कर हत्या की गई। जो कि हमारे देश व समाज के लिए काफी निंदनीय है। जिसके लिए सरकार को कड़े नियम बनाकर कार्रवाई कर दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए। इस घटना का निषेध एवं पीडि़ता को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पीडि़त परिवार को न्याय देने की मांग को लेकर मुरदोली ग्राम में छोटे बच्चों के साथ महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। जिसमें उमेद, बचत समूह, महिला मंडल एवं जिला परिषद स्कूल की छात्राओं के साथ याचना कटरे, प्रेमलता मेश्राम, मंजूप पटले, दिया परतेती, वंदना वाघाड़े, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर मेश्राम, हरिचंद पटले सहित ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया था।