गोंदिया,दि.18ः- नागपुर विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन के 3रे दिन एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के नागपुर आगमन पर गोंदिया-भंडारा जिले के राष्ट्रवादी कांग्रेस नेताओने सासंद प्रफुल पटेल के नेतृत्व में भेंट कर उनका स्वागत किया एवं गोंदिया भंडारा जिले की समस्याओं को उनके समक्ष रखा।इस दौरान एनसीपी पदाधिकारियों ने शरद पवार से धान को प्रति क्विंटल 2500 रुपये का भाव देने की मांग की। उन्होंने कहा, वर्तमान में केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये घोषित किया है वही 500 रुपये राज्य शासन बोनस के रूप में देती है। अगर राज्य सरकार 185 रुपये की वृद्धि करती है तो किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव प्राप्त हो सकता है। इसी को लेकर राकांपा नेताओ ने श्री पवार को निवेदन सौपा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुर्व मंत्री नानाभाऊ पंचबुधे,पुर्व विधायक राजेन्द्र जैन,भंडारा सहकारी बँक के अध्यक्ष सुनील फुंडे,धनंजय दलाल,जि प.के गटनेता गंगाधर परशुरामकर,यशवंत सोनकुसरे,जि.प.सदस्य किशोर तरोणे,बाजार समिती के सभापती डॉ अविनाश काशिवार,भुमेश्वर चव्हाण,देवचंद ठाकरे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।





