
गोंदिया,20 अप्रेलः कोरोना नामक संक्रमण बिमारी का असर संपूर्ण भारत में चल रहा है और इसका असर संपूर्ण विश्व में है । इससे काफी संख्या में इसका शिकार हुए है और काफी लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।गोंदिया में भी प्रशासन द्वारा जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले ऐसे सूचना दी । कोरोना वायरस यह संसर्गजन्य रोग है जो संसर्ग द्वारा फैलता है । और आज देश में डॉक्टर, पोलिस कर्मी सफाई कर्मचारी, और अनेक से विभाग ऐसे विकट परिस्थिति में कार्य कर रहे है । और लोगो को घर पर रहकर सहकार्य करने का आह्वान कर रहे हैं । कोरोना जैसे गंभीर महामारी से लढ़ रहा है आज देश मगर पुलुस कर्मी दिनभर रास्तों पर रहकर सेवा कर रहे है मगर इसे देख ग्राम विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था गर्रा के सचिव और पदाधिकारियों ने यह देखा की उनके पास सुरक्षा के लिए कोई भी यंत्रणा और सुरक्षा किट थी उसके लिए ग्राम विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था ने सुरक्षा किट का वितरण किया । जिसमें हेंड ग्लोज, मास्क, सेनिटायाजर, बिस्किट, और फल का वितरण किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पोलिस निरीक्षक वांगडे साहेब, ग्राम विकास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था के सचिव जियालाल बोपचे, वाद्य संगीत कलाकार छोटू टेंभरे, सचिन बोपचे, अजय बोपचे, अतुल अग्रवाल व समस्त पोलिस कर्मी उपस्थित थे।





