34.4 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे देश में पहली बार नाई की दुकान में छापा

देश में पहली बार नाई की दुकान में छापा

0
173

blank

मंदसौरः– क्या कभी आप ने नाई की दुकान में पुलिस के छापे का सीन देखा है | यदि नहीं तो आज देख लीजिये | दरअसल लॉक डाउन में सलून और हेयर ड्रेसर, नाई की दुकान खोलने पर पाबंदी है | लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर में नाई की दुकान पर अचानक पुलिस ने छापा मारा | यह दुकान लॉक डाउन का नियम तोड़ कर खोली गई थी | इस दौरान “सिर मुंडाते ही ओले पड़े” वाली कहावत देखने को मिली | यही नहीं पुलिस ने नाई और अन्य लोगों की हजामत लाठियों से की । दरअसल किसी ने पुलिस में शिकायत की थी कि एक सलून पाबंदी के बावजूद खुला है और कई लोग वहां जमा है । सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए सलून संचालक और ग्राहकों को खदेड़ा जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया ।

blank