गोंदिया,11 मई:भंडारा व गोंदिया जिले के नागरिक बडी संख्या में संपूर्ण महाराष्ट्र में अटके हुए है । सांसद प्रफुल पटेल के जनसंपर्क कार्यालय इस प्रकार के अटके हुए अनेक नागरिको, मजदुरो, विद्यार्थियोके संपर्क में है । प्रशासन व्दारा जारी किये गये आदेश पश्चात सांसद प्रफुल पटेल की पहल पर आज सांगली जिले से भंडारा व गोंदिया जिले के 19 नागरिको को सांगली जिला प्रशासन की और से अनुमती प्राप्त हुई तथा ये सभी नागरिको आज बस क्रमांक MH 14 BT 4233 व्दारा भंडारा गोंदिया जिले के लिये रवाना हुए । सांसद पटेल के प्रयासो से जिले के अनेक नागरिको को पास प्राप्त करने मदद प्राप्त हो रही है तथा आवश्यक जानकारी सहित आवेदन पश्चात उन्हें परवानगी भी जल्द से जल्द प्राप्त हो इस हेतु सहयोग भी किया जा रहा है । आज सांगली जिले से लाखांदुर तालुका के जैतपुर ग्राम के मुकेश मारोती कोरे, विशाल डोमाजी कोरे, लुमेश भाष्कर हुकरे, अभय किसन कोरे खोलमारा ग्राम के भारत मुळे, लाखनी तालुका के ग्राम डोंगरगांव के प्रशात सुखदेव गजबे, देवचंद विठ्ठल फुंडे, चुन्नीलाल हिरामन मेश्राम, गौरीशकर शिवनकर, छगन कठाने, प्रितेश डोहरे, आमगांव ;मुरमाडी दशरथ कठाने, अर्जूनी मोरगांव तालुका के पांढरवानी ग्राम के नरेश मरस्कोल्हे, गणेश कोकडे, धनंजय कुंभरे, आशीन केसरकर, महेश पंधरे, भिवखिडकी के अजय चैधरी तथा साकोली तालुका के कुंभली ग्राम के ओमकार बरवे का समावेश है ।





