
गोंदिया,17 मईःः गोंदिया जिला ग्रीन जोन में है इसका मतलब ये नही की हम लापरवाही के साथ चले । पिछले कई दिनों से गोंदिया में कई लोग बिना मास्क के घूम रहे है,यह गोंदिया के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है ।इसलिएबिना मास्क के घूमने वालो पर कडक कार्यवाही के जरिये इस पर रोक लगाना जरूरी होने की एड.सचिन बनसोड इन्होने की है। साथ ही प्रशासन द्वारा लोगो को जान जागृति कर के ये समझाना भी जरूरी है कि गोंदिया ग्रीन जोन में है इसका मतलब ये नही की गोंदिया में कोरोना का खतरा नही है, बल्कि सावधानी जरूरी है कोरोना से बचने के लिए। जिल्हे के सभी दुकानदारो ने भी बिना मास्क के आये लोगो को सामान देने से इंकार कर देना चाहिए एवं इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए।साथ ही आम जनता ने भी सावधानी बरतनी चाहिए जिम्मेदारी के साथ न कि पुलिस के डर से। परिस्तिथियों को सुधारने के लिए जनता प्रशासन को सहयोग करे और गोंदिया को कोरोना से बचाये रखने में सहयोग करे क्यों कि पड़ोसी भंडारा जिल्हे में कोरोना ने दस्तक दे दी है इसलिए जरूरी है कि गोंदिया में सावधानी जरूरी हो गई है । इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि गोंदिया में बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ।





