25.2 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home हिंदी खबरे जनसुविधा,दलितवस्ती सुधार,नागरी सुविधांओ के कामो को मिलेगी गती-अग्रवाल

जनसुविधा,दलितवस्ती सुधार,नागरी सुविधांओ के कामो को मिलेगी गती-अग्रवाल

0
324
गोंदिया,30 मईः-जन सुविधा, नागरी सुविधा एंव दलित वस्ती सुधार योजना के काम, कोरोना संक्रमण के कारण पाबंदी लगने से कामों की सुरवात नही हो सकी।जिस वजह से विकास कार्यो मे रुकावट आ गयी है। वैसेही जो कार्य सुरु हो उनमे में थर्मल गन की आवश्यकता, आवास योजना, ग्राम सेवकों के संबंधी समस्या, क्वॉरेंटाइन सेंटर में पीने की पानी की समस्यापर विधायक विनोद अग्रवाल ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.राजा दयानिधी से मुलाकात कर चर्चा की।
गोंदिया तालुका के जन सुविधा, दलित वस्ती, नागरी सुविधावो के कामों को अभी तक वर्क आर्डर न मिलने की वजह से कामों की शुरुआत नहीं की गई थी । जिस वजह से तालुका के विकास कार्य रुके हुए हैं । ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं रोजगार की समस्या निर्माण हो रही। जिस वजह से विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजा दयानिधि इनसे बैठक लेकर इस विषय को जल्द ही सुलझा कर काम शुरू करने की अनुमति दी जाने की मांग की।
कोरोना  विषाणु  के संक्रमण बुखार के माध्यम से पता चल सकता है । उसकी जानकारी के लिए थर्मल गन का इस्तेमाल किया जाता है । गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में कूल 325 थर्मल गन की मांग को पूर्ण करने के लिए विधायक निधी का इस्तेमाल कर के जल्द से जल्द थर्मल गन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाने की भी मांग अग्रवाल ने दयानिधि के सामने रखी । जिसे समर्थन जताते हुए जल्द ही टेंडर के माध्यम से थर्मल गन की आपूर्ति की जाएगी ऐसी जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजा दयानिधि ने दी।
बहुत से गांवों में ग्राम सेवक अनुपस्थित रहने की शिकायत विधायक विनोद अग्रवाल उनके कार्यालय में प्राप्त हुई थी । जिस पर तुरंत कारवाई की मांग को मुख्य कार्यकारी अधिकारी इनके सामने रखी गई जिस । पर कारवाई करने की सूचना तुरंत ही संबंधित विभाग को दी गई ।
कोरोन्टाईन सेंटर बनाये बहुत से स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं होने से उन्हें पीने का पानी बाहर से लाना पड़ रहा है । इस समस्या को भी इस समय रखा गया । जिस पर तुरंत ही पीने के पानी का प्रबंध किया जाने का आश्वासन दयानिधि इन्होंने दिया।