25.2 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home गुन्हेवार्ता असिस्टेंट कमांडर ने अपने ही साथियोंपर चला दी गोलिंया,2 जवानों की मौत...

असिस्टेंट कमांडर ने अपने ही साथियोंपर चला दी गोलिंया,2 जवानों की मौत 1 घायल

0
637

नारायणपुर,30 मई- छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर के छोटे डोगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में स्थित सीएएफ 9 वीं बटालियन का कैंप स्थित है.जहां शुक्रवार की रात 11:00 बजे जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ .विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी,जिसमें 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे किसी बात को लेकर जवानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि असिस्टेंट कमांडर घनश्याम कुरेटी ने अपने साथियों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी. गोली लगने से 2 जवान की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना में रामेश्वर साहू निवासी चारामा बिंदेश्वर साहनी निवासी जसपुर का बताया जा रहा है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल लछु राम बलोदा बाजार का बताया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले पर बस्तर आईजी सुन्दर राज पी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल पहुंचकर आगे की जानकारी ली जाएगी. सभी जवानों से पूछताछ की जाएगी कि आखिर किस बात को लेकर यह झगड़ा हुआ है. लगातार बस्तर में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे जवान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं जिसमें जवानों को ही नुकसान होता है. इससे पहले भी नारायणपुर में दो घटना हो गई हैं जिसमें जवानों ने आपस में खूनी संघर्ष देखा गया है. आखिर लगातार जवान आपस में क्यों भीड़ रहे हैं यह एक सबसे बड़ा विषय बना हुआ है.