25.2 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home गुन्हेवार्ता सरस्वतीनगरवासी आठ साल के बेटे की नदी में डूबोकर पिता ने कर...

सरस्वतीनगरवासी आठ साल के बेटे की नदी में डूबोकर पिता ने कर दी हत्या

0
722

बालाघाट,30 मईः- जिला मुख्यालय बालाघाट के सरस्वती नगर में निवारसरत् सुनील जायसवाल ने अमानवीय घटना को अंजाम देते हुये एक तरफ घर में बेटी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी,तो दुसरी और अपने ही आठ वर्षीय पुत्र को नदी मे डुबोकर मारने की अमानवीय घटना को अंजाम दे दिया। चर्चा इस बात की कि एैसी कौनसी नौबत आ गई कि एक पिता को अपने ही जिगर के टूकड़े को वैनगंगा नदी के पानी में डूबो कर बेदर्दी से मौत के घाट उतारना पड़ा। इस मामले से पुलिस भी हैरान है।
पुलिस की माने तो अपने पुत्र को मौत के घाट उतारने के बाद उसका पिता सुनील जायसवाल घर जाने के बाद बेटी का जन्मदिन मनाया मिठाई बांटी जिसके बाद पिता सुनिल जायसवाल ने बेटे प्रतीक को बैनगंगा नदी में डुबोकर हत्या करने की बात बताई, जिस पर परिवारवालो को विश्वास नही हुआ। तभी आरोपी सुनील का भाई कोतवाली थाने में पुलिस को घटना की सूचना देने पहॅुच गया था।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनिल जायसवाल के घर में 29 मई को उसकी बड़ी बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन की तैयारियों की सामग्री की खरीदी करने को लेकर वह अपने 8 वर्षीय पुत्र को बाजार जाने के लिए स्कुटी से दोपहर में निकला था। तभी पता नही कि क्या सनक सुनील जायसवाल को आई कि बेवजह अपने पुत्र को लेकर वैनगंगा नदी के छोटे पुल के पास जाकर उसने पुत्र के साथ पानी में छलांग लगा दी। मौत होने और बेल्ट से बेटे के गले ने कस दिया बेल्ट का छोर स्टॉपडेम के पिल्लर के एंगल में बांध दिया यह छलांग उसके पुत्र के लिए मौत की छलांग साबित हुई। सुनील ने अपने पुत्र को पहले तो बेरहम तरीके से पानी में डूबोकर तब तक रखा जब तक उस मासूम की मौत नही हो गई। बाद में अपने बेल्ट से आरोपी पिता ने मरे बेटे के गले को कसकर पिल्लर से बांध दिया ताकि उसके बेटे का शव पानी के उपर न आ सकें।
कोतवाली थाना प्रभारी विजय परस्ते ने अवाक कर देने वाली इस घटना के पीछे आरोपी पिता के बताये अनुसार बताया कि उसकी आर्थिक तंग हाली होने के कारण वह परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहा था इस लिए उसने अपने पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस भी इस घटना के बाद मौके से सुनील की पुत्र के शव का बरामद कर पोष्टमार्टम होने के बाद जाॅच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जहा आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया है