28.8 C
Gondiā
Friday, July 31, 2026
Home हिंदी खबरे स्टार इंटरनेशनल स्कूल, गोंदिया का नवोपक्रम

स्टार इंटरनेशनल स्कूल, गोंदिया का नवोपक्रम

“कोरोना फाइटर्स जिलास्तरीय डिजिटल भाषण प्रतियोगिता”

0
432

गोंदिया- स्टार इंटरनेशनल स्कूल, गोंदिया एवं गोंदिया  जिला कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दि. १ जून २०२० से दि. ११ जून २०२० तक “कोरोना फाइटर्स जिलास्तरीय डिजिटल भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया है I जिसमे कोविड -१९ नामक वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने हेतु निरंतर अपना योगदान दे रहे कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने, आभार मानने व जनजागृति लाने हेतु जिले की सभी शालाओं के छात्र इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त कर जन-जन को जागृत कर हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग विभाग, सफाईकर्मी, पुलिस विभाग व जनसेवा में जुटी अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रति अपना आभार प्रकट कर रहे है I

इस प्रतियोगिता में छात्रों की आयु के आधार पर उन्हें चार समूहों में विभाजित किया गया है जिसमे ४ से ६ वर्ष तक के छात्रों को समूह अ, ७ से ९ वर्ष तक के छात्रों को समूह ‘ब’, १० से १३ वर्ष तक के छात्रों को समूह ‘क’ तथा १४ वर्ष से १७ वर्ष तक के छात्रों को समूह ‘ड’ में रखा गया है I

इस प्रतियोगिता में छात्रों को ‘कोरोना योद्धा’ विषय पर अपने भाषण का १ से ३ मिनट का वीडियो बनाकर शाला को भेजना है I शाला द्वारा छात्रों का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करने के उपरांत जिस वीडियो को सर्वाधिक लाइक, कमेन्ट व शेयर किया जाएगा उन प्रतिभागियों को क्रमानुसार विजयी घोषित किया जाएगा I प्रतियोगिता में प्रत्येक समूहों के छात्रों के लिए १० पुरस्कार निश्चित किए गए है I प्रतियोगिता के परिणाम दि. १३ जूं २०२० को घोषित किए जाएँगे I

शाला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु शाला के प्रधानाचार्य स्टीफन डेविड, गोंदिया जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष विशालसिंग ठाकुर o txfn’k vxzoky, श्रीमती मैत्रेयी मिश्रा, राकेश ढेकवार, श्रीमती स्वेता घोष, श्रीमती गौरी चक्रवर्ती, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, कु. रविना बरेले,  कु. गगनज्योत कौर,  कु. भारती रमानी आदि निरंतर प्रयासरत है I शाला के प्रधानाचार्य स्टीफन डेविड ने जिले की सभी शालाओं के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध किया है I

गोंदिया शिक्षण संस्था, गोंदिया के सचिव मा. श्री. राजेंद्र जी जैन व संस्था के संचालक मा. श्री. निखिल जी जैन ने हमारे सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त कर अपनी मंगलकामना प्रेषित की तथा शाला द्वारा आयोजित इस नवोपक्रम की सराहना करते हुए इस उपक्रम में भाग ले रहे जिले के सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी I