आमगांव,13 जूनः गोंदिया मार्ग पर स्थित ग्राम – गोरठा के भालेकर चौक मे दि. 13 जुन 20 को सुबह करीबन 8 बजे जामुन खाने टहनी पर बैठा था, वह निचे से जा रहे विद्युत तार पर गिर पडा.विद्युत करंट लगने से उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर नगर के वन्य जीव प्रेमियो को पहुंचायी गयी . किन्तु घटनास्थल पर कोई वन्य जीव प्रेमी नही पहुचे.आखिरकार शाम 5 बजे आमगांव तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष -इसुलाल भालेकर के मार्गदर्शन मे बंदर का विधीव्रत अंतिम संस्कार / दफनविधी कार्यक्रम किया गया.
बंदर का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे बारिक बडगे.हिवराज बोडने. देवीलाल मेश्राम. भुपेश चंद्रभान कुंभलवार. भीमराव शहारे, गौरव बडगे . पप्पू शेंडे . उपस्थित थे.नगर मे हिरण.उललु .घोरपड.आदि अन्य जिव मिलने पर उसे जिवन दान देने वन्य जीव प्रेमी पहुच जाते है! फोटो खिचकर वाहवाही लूटी जाती है. लेकिन वन्य जीव मरने पर यह प्रेमी नदारत रहते है.





