25.3 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे लॉकडाउन से जीम को लगे ताले, जीम मालक बोले अब पेट कैसे...

लॉकडाउन से जीम को लगे ताले, जीम मालक बोले अब पेट कैसे पाले

कोरोना महामारी लाई भुखमरी

0
183
गर्रा(गोंदिया)-देश में कोरोना जैसे महामारी ने पूरे विश्व को अपने बस में रखकर काबू में रख लिया है । हर तरफ कोरोना के नाम से खलबली मची हुई है। और इस महामारी का प्रकोप भारत में भी अत्याधिक मात्रा में चल रहा है । जैसे की मानो कोरोना ने इस रोज के जीवन में अपना घर बसा लिया हो । यह महामारी संसर्गजन्य होने से एक छुआछूत सी है । किसी को छूने से यह महामारी का वह इंसान शिकार हो जाता है । इसलिए देश में पूर्ण रूप से संचार बंदी की जिसमें आवश्यक सेवा को ही मुख्य रूप से शुरू रखा गया । और ईसमे जीम मालको को आनेवाले आदेश तक जीम बंद करने को कहा गया है । अधिकतर जीम मालको की दिनचर्या जीम के ऊपर निर्भर है । मगर सरकार के आदेश द्वारा जीम को बंद रखने की अनुमति दिए जाने से आर्थिक संकट का पहाड़ जीम मालको पर पड़ा है । और इसका गहरा प्रभाव उनपर हुआ है । रूम का लाईट बिल रूम किराया ऐसे अनेक खर्चे देने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है । जीम व्यवसाय बन्द होने से उनकी आर्थिक परिस्थिति डगमगा चुकी है और दो पहियों पर चलने वाली गाड़ी मानो एक चक्के पर पर रुक गई है । अब कैसे चलाए दिनचर्या इसका जीम मालको के मन में उठ रहा सवाल ?  ऐसे में रेलटोली में स्थित गोल्ड जीम के मालक प्रमोद शरणागत जिन्हें मामू के नाम से पुरे गोंदिया में जाना जाता है उनका कहना है की जबकि व्यायाम करने से इम्यूनिटी बढ़ती है उसके बावजूद भी देश में जीम को भी चालू रखने की अनुमति सरकार ने देनी चाहिए थी ऐसा सभी जीम मालको ने कहा है। कोरोना यह महामारी से संक्रमित होने से रोग प्रतिकारक क्षमता अधिक होना चाहिए और अनिवार्य है इस हेतु भी सरकार ने इसके लिए ठोस निर्णय लेना चाहिए ।