27.4 C
Gondiā
Friday, July 31, 2026
Home हिंदी खबरे खुद के ही मकान को किया आग के हवाले

खुद के ही मकान को किया आग के हवाले

दो परिवार आ गए आसमान के नीचे

0
457

 गोरेगांव 18 जून। पारिवारिक विवाद को लेकर खुद के ही मकान को आग के हवाले कर देने की घटना 18 जून को सुबह के दौरान गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत रामाटोला (मलपुरी) में सामने आई है। इस घटना के दो भाईयों के परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है। घटना में वर्षभर का अनाज, जेवरात, नगद राशि, दस्तावेज, फर्निचर, इलेक्ट्रानिक वस्तुए इस तरह सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना की शिकायत धनलाल रहांगडाले ने गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि रामाटोला निवासी धनलाल रहांगडाले के बेटे व्यंकट रहांगडाले ने 17 जून की रात को घर के सदस्यों से विवाद किया। जिसके डर से व्यंकट के पिता धनलाल रहांगडाले, उसका छोटा भाई तथा पत्नी सहित अन्य सदस्य घर से बाहर निकलकर बाहरगांव चले गए। इसी दौरान आक्रोश में आकर व्यंकट रहांगडाले ने मकान को आग लगा दी। आग लगाने के पूर्व व्यंकट ने घर में रखे गैस सिलेंडर घर के बाहर निकाल दिया ताकि स्फोट न हो। घटना जब ग्रामीणों के निर्देश में आई तो तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए ओर घटना की जानकारी परिजनों को दी। तब तक पूरा मकान जलकर खाक हो गया था। धनलाल रहांगडाले ने बताया कि नगद राशि, वर्षभर का अनाज, जेवरात, कपड़े, फर्निचर, इलेक्ट्रानिक सामग्री सहित सबकुछ जल गया है। बारिश के मौसम में छत ही नहीं होने से खुले आसमान के नीचे रहने की समस्या निर्माण हो गई है। इस संदर्भ में गोरेगांव पुलिस थाने में व्यंकट रहांगडाले के खिलाफ शिकायत की गई है।