14 साल से फरार चल रहे अपराधी की गिरफ्तारी

0
48
गोंदिया। वर्ष 2008 में आपराधिक मामले में भंडारा जिला जेल में बंद अपराधी प्रदीप शामराव पंचभाई आयु 24 वर्ष निवासी चोपा तह. गोरेगांव जिला – गोंदिया, सुरेश मंगरू कोरेती उम्र 35 वर्ष निवासी- कोस्बी, तह. देवरी जिला गोंदिया, भोजराज भरतलाल केवट उम्र 33 वर्ष  निवासी गौरीटोला तह.गोरेगांव ,जिला- गोंदिया एवं विट्ठल गोखलू राउत उम्र 34 वर्ष निवासी वडेगांव, तह- देवरी, जिला- गोंदिया को भंडारा जेल से एसटी बस द्वारा जब गोंदिया लाया जा रहा था, तब चारों आरोपियों ने शाम करीब साढ़े चार बजे के दौरान मुरदोली के जंगल में पेशाब करने का बहाना बनाकर बस रोकने पुलिस गार्ड से कहा था। उस दौरान बहस कर पुलिस गार्ड पर ब्लेड निकालकर धमकाया और चलती बस से धक्का मारकर भागने की कोशिश की। इस कोशिश में पुलिस गार्ड ने आरोपी क्र 2 को पकड़ रखा और आरोपी क्र 1,3, 4 में से आरोपी क्र 1 को भी पकड़ लिया। लेकिन इस घटना में आरोपी भोजराज भरतलाल केवट और विट्ठल गोखलू राउत यह जंगल का फायदा उठाकर बेड़िया समेत फरार हो गये।
            उस दौरान तत्कालीन गार्ड इन्चार्ज पो. हवा  गेंदलाल येले की शिकायत पर ठाना गोरेगांव मे. शिकायत क्रं. 69/2008 आईपीसी की धारा 353, 332, 224, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 जांच के दौरान आरोपी नंबर 3 को गिरफ्तार किया गया, लेकिन आरोपी नं.  4) विट्ठल गोखलू राउत उम्र 34 वर्ष निवासी  वडेगांव, तह देवरी, जिला-गोंदिया यह पीछले 14 साल से फरार चल रहा था।
आरोपी राऊत ये अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था।  आरोपी नहीं मिलने और वह फरार रहने, की वजह से धारा 299 सी.आर पी.सी नुसार, आरोपपत्र माननीय न्यायालय में दायर किया गया और निर्णय में प्रवेश किया गया।
         इस तथ्य के संबंध में  स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम को एक गोपनीय मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली कि उक्त आरोपी नागपुर में अपना अस्तित्व छिपाकर रहा है, लोकल पुलिस क्राइम ब्रांच के प्रभारी बबन आव्हाड ने इस बारे मे पुलिस अधीक्षक श्री निखिल पिंगले को सूचित कर उक्त भगोड़े आरोपी को उनके निर्देशानुसार तलाशी एवं गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
 स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की तलाश के लिए नियुक्त लगातार तीन दिन खोजबीन की जिसके बाद आरोपी हिंगणा एम आय डी सी, नागपुर से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना गोरेगांव की हिरासत में सौंप दिया गया है।
     उक्त आरोपी का गोंदिया जिले और नागपुर जिले में जबरन चोरी, चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी जैसे गंभीर अपराध का रिकॉर्ड दर्ज है।
  उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगळे के निर्देशानुसार. अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, के आदेशानुसार  स्थानीय अपराध शाखा के पीआय बबन आव्हाड के मार्गदर्शन में – सपुनी विजय शिंदे के नेतृत्व में पो. हवा  राजू मिश्रा, महेश मेहर, शिपाई  विजय मानकर, मुरली पांडे, पो. हवा दीक्षित दमाहे ने की है।