24.8 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home गुन्हेवार्ता बोरीखेडा की बंद मँगनीज खदानों में पकड़ाया काले सोने का जखीरा

बोरीखेडा की बंद मँगनीज खदानों में पकड़ाया काले सोने का जखीरा

0
714

बालाघाट,25 मईः जिले के थाना क्षेत्र कटंगी मुख्यालय से करीब 18 किमी. दूर ग्राम बोरीखेड़ा में 23 मई की शाम करीब साढ़े 5 बजे प्रशासनिक टीम ने दबिश देकर( काले सोने) मँंगनीज का बड़ा जखीरा जब्त किया है. अनुविभागीय अधिकारी रोहित बम्होरे के निर्देशन पर नायब तहसीलदार रश्मि चौधरी एवं राजस्व की टीम ने बोरीखेड़ा में दबिश देकर लावारिस हालत में करीब 100 से भी अधिक बोरियां मैंगनीज जब्त की है. गौरतलब हो कि 23 मई की सुबह ही तिरोड़ी तहसील के ग्राम पौनियां में तहसीलदार शोभना ठाकुर ने शासकीय भूमि से अवैध उत्खनन कर निकाला गया 40बोरी मैंगनीज जब्त किया था. वहीं इसी दिन की शाम को बोरीखेड़ा में भी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में मॅंगनीज जब्त किया गया है. बता दें कि पौनियां और बोरीखेड़ा के तार आपस में जुड़े हुए है. पौनियां में अवैध उत्खनन कर मॅंगनीज को रातों-रात बोरीखेड़ा की बंद मँगनीज खदानों में भंडारण किया जाता है. बोरीखेड़ा में खदान बंद होने के बावजूद भी मँगनीज का भंडारण पाया जाना जांच का विषय है।