भारत में होता है सभी धर्मों का सम्मान

0
12

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में वैज्ञानिकों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अन्वेषण की सराहना की। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानमंत्री श्री मोदी का कहना था कि भारतीय संस्कृति और धर्म में वैज्ञानिकता समाहित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्प्रीच्युअलजि़म भारत के हैरिटेज में बसा है। यह में हजारों साल पीछे ले जाता है। भारत के ऋगवेद में यह सब विद्यमान है। यह दर्शाता है कि सभी ओर से हमारे ओर आईए।

उन्होंने कहा कि भारत मां की भावना भी बेहद धार्मिक है। देश में आप कहीं भी जाऐ यहां स्वागत, सम्मान की परंपरा है। यह भारत को परिभाषित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश ऐसा है जहां सभी धर्मों को आप समान भाव से देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि। भारत में कोई भी शासन राजनीतिक पार्टियों द्वारा चलाया जाता है। यह सब संवैधानिक होता है। भारत का संवैधानिक भारत की परंपराओं से भी जुड़ा है।

उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर का उल्लेख भी किया। इस दौरान उन्होंने मानवाधिकार दिवस की बात भी की। उन्होंने कहा कि भारत में कई तरह के धर्म है। यहां सभी को अपने – अपने धर्मों को मानने की स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने सभी भारतीयों से भारत को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से एक आदर्श भारत का निर्माण हो यही अपेक्षा है।