मानव धर्म पर धीरेंद्र शास्त्री के खड़े बोल, सेवकों ने कहा अब माफी नही इस ढोंगी की गिरफ्तारी हो..

0
7
मोहाडी। 01-संतो पर, विचारको पर, किसी समुदाय, पंथ आदि पर विवादित बयान देकर उन्हें नीचा दिखाने का कार्य करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इस बार अपने विवादित बयान से बुरे फंस गए।
धीरेंद्र शास्त्री ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले के मोहाडी तहसील में अपने कथा प्रवचन के दौरान महान त्यागी बाबा जुमदेव महाराज पर और सेवको पर तथा उनके दिखाए मानवता के मार्ग पर गलत बयानबाजी को पूरे परमात्मा एक सेवक मंडल के सेवकों को झकझोर दिया है।
सेवकों ने कहा, ये ढोंगी बाबा जनता को धर्म के आड़ में गुमराह करने का कार्य कर रहा है। इसे कथा पर ध्यान देना चाहिए, पर इस शास्त्री ने बाबा जुमदेवजी, उनके अनुयायियों, सेवको पर बयान देकर हमारा, हमारे पूरे समुदाय का अपमान किया है। उसे ढोंगी पर तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए।
परमात्मा एक सेवक मंडल के हजारों कार्यकर्ता इस विवादित बयान के बाद मोहाडी में जमा हो गए है। गोंदिया भंडारा जिले के सभी थानों में गिरफ्तारी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि इसके पूर्व धीरेंद्र शास्त्री, साईं बाबा, कलार समाज, संत तुकाराम महाराज, वारकरी समुदाय का अपमान कर चुके है। पर अब जो धीरेन्द्र शास्त्री ने मानव धर्म, बाबा जुमदेवजी पर विवादित बयान दिया है उसमें वो बुरे फंस गए है।
सेवकों का हुजूम मोहाडी में जमा हो गया है, बागेश्वर बाबा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लग रहे है। उसकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। सेवको का कहना है अब इसकी माफी नही, गिरफ्तारी चाहिए। इसने सबको बदनाम करने का कार्य किया, अंधविश्वास को बढ़ावा दिया।