श्री अशोक इंगले की 65वीं वर्षगांठ पर दामिनी संगठन द्वारा भव्य रक्तदान शिविर संपन्न

0
44

गोंदिया। नगर दामिनी संगठन द्वारा विगत 14 जुलाई को श्री अशोकराव इंगले के 65वे जन्मदिवस के औचित्य पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन गायत्री मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर उद्घाटक के रूप में क्षेत्र के सांसद श्री नाना पटोले, सत्कारमूर्ति श्री अशोक इंगले, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कशिश जायसवाल, प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सुनील केलनका, श्री मुकेश शिवहरे, श्री जलीलभाई, श्री गोपाल एच. अग्रवाल, श्री बंटी पंचबुद्धे, श्री किशोर हालानी, श्री कुशल अग्रवाल, डाॅ. हुबेकर, सौ. मैथिली राम पुरोहित उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं माँ गायत्री का पूजन एवं माल्यार्पण कर हुआ।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक दामिनी संगठन के संस्थापक श्री राम पुरोहित ने किया। सत्कारमूर्ति श्री अशोक इंगले का शाॅल-श्रीफल देकर सत्कार किया गया। उद्घाटक श्री नाना पटोले ने श्री अशोक इंगले के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। रक्तदान के महत्व पर अतिथियों ने अपने समयोचित विचार रखे। तत्पश्चात उपस्थित युवक-युवतियों में से 65 लोगों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद के जिला महासचिव श्री मनोज मेंढे ने इस अवसर पर 25वाँ रक्तदान किया।
श्री अशोक इंगले ने अपने सत्कार पर नगर दामिनी संगठन का विशेष आभार माना एवं समस्त रक्तदाताओं को शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनायक गजघाट ने एवं आभार प्रदर्शन श्री आकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला अध्यक्ष सौ. मैथिली पुरोहित, महेश तिवारी, मनोज मिश्रा, मुकेश बिरिया, टाॅम भांडारकर, वीणा पारधी, अर्चना शर्मा, माया अंबुले, संगीता व्यास, सरोज ठाकुर, उमा ठाकुर, किरण गायकवाड़, दीपा शर्मा, मोना निर्वाण, शीतल जैसवाल इत्यादि ने अथक प्रयत्न किये। रक्तदान शिविर में रक्त संकलन का कार्य लोकमान्य ब्लड बैंक ने किया।