24.8 C
Gondiā
Saturday, July 25, 2026
Home हिंदी खबरे संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने उतारा छोटे भाई को मौत...

संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने उतारा छोटे भाई को मौत के घाट

0
156

गोंदिया. दिवाली त्यौहार के अवसर पर एक व्यक्ति नशे में घर आया और संपत्ति विवाद को लेकर अपने छोटे भाई से विवाद करने लगा. इसी बीच, जब बहस बढ़ गई, तो छोटे भाई के सिर पर सिलाई मशीन से प्रहार कर दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे घटित हुई.
गणेशनगर के सुबोध चौक में रहने वाले गि्हेपुंजे परिवार में दिवाली त्यौहार के अवसर पर चौंकाने वाली घटना घटित हुई. गिर्हेपुंजे परिवार रामभरोसे ट्रेडर्स की दुकान के पास रहता है. पंकज गिर्हेपुंजे (30) और मुकेश गिर्हेपुंजे (32) एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं. उनके सेवानिवृत्त पिता पंकज के साथ रहते हैं. मुकेश गिर्हेपुंजे हमेशा पिता के पैसे मुझे नहीं देते, इसके लेकर अपने पिता, बहू और भाई से विवाद करता था. 17 अक्टूबर की रात मुकेश गिर्हेपुंजे शराब के नशे में घर आया. इसी दौरान पैसों के विवाद को लेकर उसका अपने छोटे भाई मुकेश गिर्हेपुंजे से फिर विवाद हो गया. विवाद बढ़ता गया. इसी बीच मुकेश ने अपने छोटे भाई पंकज गिर्हेपुंजे के सिर पर सिलाई मशीन दे मारी. सिलाई मशीन के तीन टुकड़े हो गए वहीं पंकज की मौके पर ही मौत हो गई. इसकी सूचना तुरंत शहर पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकेश गिर्हेपुंजे को गिरफ्तार कर लिया.

blank