23.5 C
Gondiā
Wednesday, July 22, 2026
Home हिंदी खबरे जिल्हास्तरीय अटल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में तिरोडा की शाला का शानदार...

जिल्हास्तरीय अटल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में तिरोडा की शाला का शानदार प्रदर्शन

0
33

चित्रा कापसे/तिरोडा-जिल्हास्तरीय अटल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में तिरोडा तालुका की जि. प. उच्च प्राथमिक शाला मुंडिपार (तिरोडा) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
केंद्र स्तर से लेकर जिला स्तर तक की प्रतियोगिताओं का सफर तय करते हुए शाला की प्राथमिक बालिका कवायित (लेझीम) टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम क्रमांक प्राप्त किया। छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय, ग्राम तथा तिरोडा तालुका में खुशी का माहौल है।यह स्पर्धा दिनांक २५ दिसंबर से २९ दिसंबर के दौरान संपन्न हुई।
इस सफलता के लिए शाला के मुख्याध्यापक, शिक्षकगण, मार्गदर्शक तथा छात्राओं के अथक परिश्रम की सराहना की जा रही है। साथ ही अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने भी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

blank