28.5 C
Gondiā
Thursday, August 6, 2026
Home हिंदी खबरे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल...

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में तिरंगा लाइटिंग से भव्य सजावट

0
29
नागपुर,25 जनवरी-77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को साकार करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित मंडल के सभी प्रमुख एवं उप-स्टेशनों पर तिरंगा लाइटिंग से भव्य एवं आकर्षक सजावट की गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे भवनों, स्टेशन परिसरों, प्रवेश द्वारों एवं प्रमुख संरचनाओं को केसरिया, श्वेत एवं हरे रंग की रोशनी से सुसज्जित किया गया। तिरंगा प्रकाश सजावट से संपूर्ण मंडल क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा हुआ प्रतीत हुआ, जिससे यात्रियों एवं आम नागरिकों में उत्साह, गर्व और उल्लास का संचार हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भारतीय रेलवे सदैव राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहते हुए राष्ट्रीय पर्वों को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाता रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा की गई यह तिरंगा लाइटिंग एवं सजावट राष्ट्र के प्रति सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया।नागपुर मंडल भारतीय रेलवे की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप राष्ट्रीय पर्वों को हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।