25.3 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे दपूम रेलवे नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर क्लीन ट्रेन स्टेशन...

दपूम रेलवे नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर क्लीन ट्रेन स्टेशन (CTS) सुविधा का शुभारंभ

0
57
नागपुर – 03 फरवरी*-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यांत्रिक (सी एंड डब्ल्यू) विभाग द्वारा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर क्लीन ट्रेन स्टेशन (CTS) सुविधा का संचालन प्रारंभ किया गया है। यह पहल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सुविधा के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर 10 मिनट अथवा उससे अधिक समय तक ठहरने वाली कुल 16 ट्रेनों के कोचों की प्रतिदिन दो पालियों में सेवा की जा रही है। सीटीएस के तहत आधुनिक उपकरणों की सहायता से कोचों के शौचालयों एवं गैंगवे की यांत्रिक सफाई की जा रही है। साथ ही, ट्रेनों में ऑनबोर्ड जल भराव की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इसके अतिरिक्त, वातानुकूलित कोचों की खिड़कियों की सफाई प्रशिक्षित एवं अनुभवी कर्मियों द्वारा की जा रही है। संपूर्ण सीटीएस कार्यकलाप मंडलीय अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की सतत निगरानी में किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता के उच्च मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर मंडलीय रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल श्री दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि—“गोंदिया स्टेशन पर क्लीन ट्रेन स्टेशन सुविधा का शुभारंभ ऑनबोर्ड स्वच्छता एवं यात्रियों की सुविधा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागपुर मंडल ‘स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत’ के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”नागपुर मंडल की यह पहल रेलवे में स्वच्छता, सेवा गुणवत्ता एवं यात्री संतुष्टि को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

blank