गोंदिया,दि.०७ः तहसिल अंतर्गतआनेवाले स्वास्थ केंद्र रावणवाडी मे क्षयरुग्ण(टी.बी)फल एंव पोषण आहार वितरण कर स्व.कैलाश बाजीराव धुर्वै इनकी प्रथम जयंती मनाई गयी.श्रीमती पुजाताई अखिलेश सेठ इन्होने सभी रुग्ण, साथ आये सभी जनता से अनुरोध किया की टि.बी को जड़ से खत्म करने के लिये समाज के सभी व्यक्ती को एक होकर काम करना है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जि.प.की पुर्व सभापती एंव रुग्ण कल्याण समिती अध्यक्ष तथा जि.प.सदस्या श्रीमती पुजाताई अखिलेश सेठ इन्होने की.इस अवसरपर अतिथी के रूप में श्रीमती सरलाताई चिखलोंढे (प.स.सदस्य), श्रीमती पायल बागडे (ग्रा.प. सदस्य),श्रीमती ललीता वराडे (उमेद अभियान ग्राम सचिव),श्री लांजेवार (जन आरोग्य समिती सदस्य),जिल्हा क्षयरोग वैद्यकीय अधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश चौरागडे,डाॅ. खोब्रागडे मॅडम,डाॅ. सुमित गजभिए,डाॅ.नंदीनी रामटेककर,हरीष चिंदालोरे उपस्थित थे.कार्यक्रम का प्रस्तावना डाॅ.चौरागडेने की,संचालन अमित मंडल (प्र. के. अधिकारी) ने किया.कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डाॅ.नंदीनी रामटेककर इन्होने माना.





