25.3 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे देवेंद्र फडणवीस यह किसान विरोधी है, उन्हें मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकारी...

देवेंद्र फडणवीस यह किसान विरोधी है, उन्हें मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकारी नहीं – राजकुमार (पप्पू) पटले

0
159

गोंदिया :- तहसील के अंतर्गत आनेवाले ग्राम दासगांव में किसान संघर्ष सभा का खरीब हंगाम पणन २०२५-२६ की सभा का आयोजन किया गया था. जिसमे किसानो ने धान की लिमिट को लेकर और धान के चुकारे को लेकर सरकार से मांग करते हुए सरकार से मांग पूरी करने की मांग की. साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी इसमें किसानो को संबोधित किया.जिसमे राजकुमार (पप्पू) पटले ने किसानो की व्यथा देखते हुए कहा की देवेंद्र फडणवीस यह किसान विरोधी है वह विदर्भ के होने बाद भी किसानो का दर्द नही समझ सकते है. उन्हें मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकारी नहीं है और जब सरकार के पास धान रखने के लिए जगह नही है तो जब धान खरेदी शुरू थी तब ही किसानो को सुचना क्यों नही दी की धान रखने जगह नही है आप अपना धान कही भी बेच दीजिये. किसान अपना धान कही भी बेच सकता था आज काटा हो गया धान गोडाउन में धान जमा हो गया और जब पैसे देने की पारी आई तो धान रखने जगह नही है ऐसा कहा जा रहा है यह बड़ी शोकांतिका है इसका हम निषेध करते है और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे किसानो को न्याय दिलाएंगे ऐसा वक्तव्य किसानो के नेता सदैव किसानो के हित में खड़े रहने वाले पप्पू पटले ने कहा.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी जनप्रतिनिधी प्रमुखता से शामिल थे. जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित विधायक विनोद अग्रवाल, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के उपसभापती राजकुमार (पप्पू) पटले, संचालक धनंजय तुरकर, संचालक बाबा चौधरी, संचालक जितेश टेंभरे, किसान नेता गोविंद तुरकर, संचालिका कौशलबाई छत्रपाल तुरकर, जिप सदस्य नंदाताई वाढीवा, संचालक पंकज यादव, सरपंच रानुताई दिनेश तुरकर, होमनदास पटले, दिनेश तुरकर, भाऊलाल रहांगडाले, मंजूताई डोंगरे, व अन्य कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे.