23.5 C
Gondiā
Wednesday, July 22, 2026
Home हिंदी खबरे तिरोड़ा के साई प्लाजा कॉम्प्लेक्स में कंप्यूटर दुकान में आग, लाखों का...

तिरोड़ा के साई प्लाजा कॉम्प्लेक्स में कंप्यूटर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

0
522

चित्रा कापसे/तिरोड़ा –स्टेशन रोड स्थित साई प्लाजा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक कंप्यूटर दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री अजय बुद्दे की ‘ई-स्काय कंप्यूटर’ दुकान सुबह खुलने ही वाली थी, तभी लोगों ने शटर के अंदर से धुआं निकलते देखा। तुरंत ही दुकान मालिक को सूचना दी गई और नगर परिषद के अग्निशमन दल को बुलाया गया।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे दुकान में रखे कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान पूरी तरह जल गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

blank