24 C
Gondiā
Sunday, August 16, 2026
Home हिंदी खबरे लांजी-आमगाव रोडपर बंदुक की नोकपर लुटमार

लांजी-आमगाव रोडपर बंदुक की नोकपर लुटमार

0
132

बालाघाट -जिले के लांजी थाना क्षेत्र में 28 जून की रात सराफा व्यवसायी कपील आसटकर पर आठ लुटेरों ने बंदूक की नोक पर हमला कर दिया। दुकान बंद कर घर लौटते समय लुटेरों ने पहले फायरिंग की और फिर व्यापारी के सिर पर लाठी से वार कर दिया। घायल कपिल आसटकर गिर पड़े और लुटेरे उनके पास रखे दो थैलों में भरे सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत करीब **8 से 9 लाख रुपये** बताई जा रही है, लूटकर फरार हो गए। परिजन उन्हें गोंदिया अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने का फायदा उठाकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। लांजी में सराफा व्यापारी से लूट की यह पहली बड़ी घटना है, जिससे पुलिस के सामने अपराधियों को पकड़ने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।