24.4 C
Gondiā
Tuesday, August 11, 2026
Home हिंदी खबरे प्रा. कु.दिशा गेडाम को गृह अर्थशास्त्र मे पीएचडी

प्रा. कु.दिशा गेडाम को गृह अर्थशास्त्र मे पीएचडी

0
55

गोंदिया,दि.15- स्थानिय एस.एस. गर्ल्स महाविद्यालय में कार्यरत प्रा.कु.दिशा माणिकराव गेडाम को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज,नागपुर विद्यापीठ द्वारा गृह अर्थशास्त्र विषय में आचार्य (पीएचडी) पदवी प्रदान की गई। उनके शोध का विषय गोंदिया जिले की अविवाहित स्त्रियों की समस्या-एक समग्र अध्ययन है। उन्होंने प्रा.डाॅ.निशा भुरे के मार्गदर्शन में उक्त शोध कार्य पूर्ण किया। प्रा.कु.गेडाम ने अपनी सफलता का श्रेय गोंदिया शिक्षण संस्था के संरक्षक मा.प्रफुलभाई पटेल,अध्यक्ष सौ. वर्षा पटेल,सचिव मा.राजेन्द्र जैन,प्राचार्य डॉ.एन.के.बहेकार,गृहविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ.माधुरी नासरे,अपने माता-पिता उसी प्रकार एस.एस.गर्ल्स महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको को दिया है। उनकी इस सफलता पर प्राध्यापकगण,विद्यार्थी,मित्र परिवार व भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया ने उनका अभिनंदन किया है।

blank