रानी अवंतीबाई लोधी,रानी दुर्गावती,सावित्रीबाई फुले जैसी बहुजन समाज की नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान : सांसद पटोले

0
54

गोंदिया,दि.19 :- बहुजन समाज के पुरुषों के साथ ही बहुजन समाज की नारी शक्ति रानी अवंतीबाई लोधी,रानी दुर्गावती,सावित्रीबाई फुले जैसी महान नारी शक्तियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान इस देश के लिए है। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित कीया है। आज इन महापुरुषों के विचार ही हमारे देश की संस्कृति है। एैसे विचार कार्यक्रम में सांसद नाना पटोले ने अपने सबोंधन मे व्यक्त किया।
आजाद भारत का संकल्प लेकर सबसे पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तलवार उठाने वाली,देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रणेता एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी महिला अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की १८७ वीं जयंती कार्यक्रम की शुरुआत विशाल मोटरसाइकिल रैली द्वारा हुई। मोटरसाइकिल रैली में इस बार नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जो की एक अपने आप में मिसाल है। रैली शहर से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ओर बढ़ी जिसमें ग्राम हिवरा में अवंती चौक का निर्माण किया गया। वहां से ढकनी में अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। लोधीटोला(चुटिया) की ओर बढ़ी जहां अवंतीबाई की प्रतिमा हेतु भूमिपूजन किया गया। भूमिदान नारी शक्ति स्वरूप लोधी नानीबाई दमाहे ने किया। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी लोधी टोला (चुटिया) के लोधी युवा संगठन ने उठाई है।लोधीटोला से रैली ग्राम कारंजा की ओर बड़ी जहां रिंग रोड तथा कोहमारा रोड के ‘टी पॉइंट‘ पर स्थापित अवंतिचौक पर पूजा अर्चना कर कारंजा में रैली घुमाई गई। उसके बाद रैली लोधी कुंवर तिलक सिंह नागपुरे जिला अस्पताल पहुंची जहां लोधी जमीनदार स्व कुंवर तिलकसिंह नागपुरेजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
रैली के बाद ‘नारी सम्मान‘ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमे क्षेत्र के सांसद नाना पटोले कार्यक्रम के उद्घाटक तथा अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लोधी रजनी देवी नागपुरे एवं मुख्य मार्गदर्शक के रुप में लोधी डॉक्टर आशा उपवंशी (डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर मध्य प्रदेश),लोधी गौरी राकेश उपवंशी (जिला परिषद सदस्य किरनापुर)कुंदन कटारे जि.प सदस्य)एड. हेमलता पतेहै(पार्षद),लक्ष्मी आतीश लिल्हारे(प. स.सदस्य),पार्षद बंटी पंचबुद्दे,दीपक बोबडे,सुनील केलंका विशेष अतिथि के रूप में रूपचंद ठकरेले,चतुर्भुजी नागपुरे,डॉक्टर रणगीरे,महेंद्र बघेले,सौरभ लिल्हारे,द्रोण लिल्हारे,संजु मस्खरे,सुनील लिल्हारे,शिवराम सवालाखे,रामेश्वर लील्हारे,सोनू चंद्रवंशी,हर्षल पवार अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
नारी सम्मान कार्यक्रम में ६० से अधिक कार्यरत नारी शक्ति का सम्मान कीया गया। जिसमें युनिवर्सिटी टॉपर, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, एयर होस्टेस, सरकारी तथा प्रायवेट जॉब कर रही नारी शक्ति के साथ नवोदय विद्यालय में दाखिला लेनेवाली लोधी सानिका निखिल रत्नाकर एवं प्रांजल बहेटवार इन दो बिटियाओ का भी समावेश है। नारी सम्मान के बाद संगीतमय कार्यक्रम हुआ एवं अंत में ‘बेटीयो का संघर्ष‘ नाटक पेश की गई जिसमें कलाकार वेदांगी पतेहै,रोशनी कंसरे,संदेश पतेहै,अश्विनी कंसरे,विकीता मोहारे,राकेश बंभारे,निखिल चिखलोंडे,दीपक मचाडे,वीना सुरेश लिल्हारे,आकाश उपवंशी,अनिल नागपुरे एवं इंजि राजीव ठकरेले थे।
कार्यक्रम का संचालन कल्याण डाहारे,नंदकिशोर बिरणवार एवं नीरज नागपुरे ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना इंजि राजीव ठकरेले ने रखी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरस्वती नागपुरे,दयाराम तीवड़े,उमा प्रसाद उपवंशी,सूर्यकांत नागपुरे,रोशन मस्करे,अशोक नागपुरे,उमेश बंभारे,सुरेश लिल्हारे इन्होने प्रयास किये।