मुंबई, 14 सप्टेंबर : सभी बैंकों ने नागपुर – मुंबई समृद्धी महामार्ग को आर्थिक साहय्यता करने की अपील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। जिसपर कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केइस अपील पर सकारत्मकता दर्शाई है। हॉटेल ट्रायडंट में सभी बैंकों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे वे बोल रहे थे। इस मौके पर लोक सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री एकनाथ शिंदे इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री.फडनवीस ने कहा कि, नागपुर-मुंबई महामार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह परियोजना 701 किलोमीटर इतनी लंबी और 24 जिलों को जोड़ती है। इस महामार्ग से महाराष्ट्र राज्य देश के अन्य राज्यों से आगे बढ़ेगा और वास्तविकता में किसानों के जीवन में समृद्धि आएंगी । इस परियोजना को 2020 तक पूरा करने के लिए सरकारी मशीनरी तेजी से काम कर रही है। यह महामार्ग लाखों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इस नागपुर -समृद्धी मार्ग को बनाने के लिए विश्व के कई देश आगे भी आए हैं। नागपुर -समृद्धी महामार्ग पर देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियों की स्थापना की जाएगी। नागपुर से मुंबई, पुणे और अन्य जिलों से कृषि उत्पादन मुंबई तक ले जाने के लिए यह समृद्धी महामार्ग अधिक सुविधाजनक होगा।
इस महामार्ग पर, देश और विदेश दोनों तरफ बड़ी कंपनियों की स्थापना की जाएगी। नागपुर से मुंबई तक अन्य उत्पादों को पुणे और अन्य जिलों से लेकर मुंबई तक ले जाने के लिए यह महामार्ग अधिक सुविधाजनक साबित होगा। इस महामार्ग पर निर्माण किए जानेवाली 24 नए नगरों से कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामार्ग पर ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधा देनेवाली कृषि समृद्धि केंद्र भी होंगे। इस महामार्ग को लेकर, सामाज के हर स्तर और पूरे दुनिया भर के बड़े उद्योगपतियों के बीच उत्साह निर्माण हुई है। यह परियोजना, जो एक प्रमुख यातयात क्रांति है। जो कि महाराष्ट्र में नई परिवहन व्यवस्था का एक अनूठा प्रतीक होगा। इस परियोजना के काम में पारदर्शिता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण विभाग को विभिन्न परियोजनाओं को साकार करने हेतु सरकार को आर्थिक रूप से सहायता करनी चाहिए।
Home हिंदी खबरे नागपुर-मुंबई महामार्ग के लिए सभी बैंकर्स ने आर्थिक सहायता दे- मुख्यमंत्री देवेंद्र...





