आशा की आवाज़, बोलीं- अभी तो मैं जवान हूं

0
24

नागपुर. स्वर सम्राज्ञी, संगीत की मलिका आशा भोंसले को न जाने किन-किन उपाधियों से नवाजा जा चुका है। छह दशक से अविरल हिन्दुस्तान की आवाज बन चुकीं लता ने तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर फिल्मी हजारों गानों में अपनी आवाज का जादू जगाया। इस कार्यक्रम में 40 हजार से ज्यादा दर्शक आशा की आवाज के जादू में खोए रहे। स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। पूरा शहर उन तालियों की गूंज से गुंजायमान हो गया।
उसके बाद बहे सुरों के झरने ने सभी को संगीत के सागर में डूबने को मजबूर कर दिया। यूं लगा मानो संगीत की देवी स्वयं धरा पर उतर आई हैं। वो शाम संतरानगरी के संगीत प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। तीन घंटे का वो कार्यक्रम यूं लगा मानो तीन मिनट में खत्म हो गया। लोग फरमाइश करते रहे और आशा उन्हें पूरी करती रहीं। अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
संतरानगरी की बादलों भरी शाम को सुरमयी गीतों ने खुशनुमा बना दिया। मौका था आयोजित म्यूजिकल नाइट स्वर आशा का। यशवंत स्टेडियम में आयोजित नागपुर महोत्सव 2015 में आशा ताई भोंसले के परफार्मेंस ने समा बांध दिया। खूबसूरत स्टेज, लाइट्स इफेक्ट, संगीत और मधुर बीट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आशाजी ने कहा कि वे अभी जवान हैं।
कार्यक्रम के शुरू होने के बाद जैसे ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर आए तो आशा जी ने उनसे कहा साहब कैसे हैं। नागपुर महोत्सव का उद्घाटन संासद विजय दर्डा ने किया। इस अवसर पर महापौर प्रवीण दटके, डॉ. गिरीश गांधी, नरेंद्र बोरकर, चेतना टांक, विभागीय आयुक्तअनूप कुमार, संसद अजय संचेती, विधायक सुधाकर देशमुख, विधायक विकास कुंभारे, संदीप जोशी इस अवसर पर उपस्थित थे। वहीं महापौर का नाम लेते समय मंच संचालक ने प्रवीण दटके की जगह प्रवीण हटके कहकर माहौल को हंसी से गुंजायमान कर दिया।