चिखलदरा के पर्यटन को बढ़ावा देने बनेगा हवाईअड्डा : पालकमंत्री प्रवीण पोटे

0
21

चिखलदरा. चिखलदरा पर्यटन स्थल की कोई भी स्थल बराबरी नहीं कर सकता। यहां का प्राकृतिक वातावरण मनोरम है। ऐसा कथन शुक्रवार को चिखलदरा पर्यटन महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते समय पालकमंत्री प्रवीण पोटे ने किया। इस पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए यहां हवाई अड्डा भी बनाने का प्रयास किया जाएगा। सिड़कों द्वारा तैयार किए गए 550 करोड़ रुपए के प्लान को भी मंजूरी मिल चुकी है। अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि समीप के शक्कर तालाब के पास हवाई जहाज उतारने के लिए हवाई अड्डा बनाने प्रयास करेंगे। इसका मुआयना करने के बाद यह प्रोसेस शुरू की जाएगी।

हवाई जहाज उतारने की सुविधा हो जाने के बाद दूरदराज से आनेवाले पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय आयुक्त ज्ञानेश्वर राजुरकर ने बताया कि इससे पहले यह महोत्सव शुरू किया था। परंतु बीच में कुछ समय के लिए आयोजन नहीं हो सका। अब वह यह महोत्सव कभी बंद नहीं पडऩे देंगे। इसी के साथ उन्होंने उपस्थितों को चिखलदरा के इतिहास से अवगत कराया। विधायक डा. सुनील देशमुख ने इस मौके पर बताया कि, सन 1992 में मुख्यमंत्री सुधाकर नाईक ने यहां पर गाविलगढ़ उत्सव का आयोजन किया था। उस समय 50 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे थे। तभी से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है।