गोंदिया,18 जनवरी-लोधी समाज का परिवार मिलन समारोह, हल्दी-कुमकुम एवं समाज के उज्जवल भविष्य छात्र-छात्राओं का प्रतीभा सम्मान समारोह तथा विभीन्न खेल प्रतीयोगीता व सांस्कृतीक कार्यक्रम २० जनवरी को ऐतिहासिक ग्राम फुलचुर के बाजार चौक प्रांगण मे रखा गया है।
ज्ञात हो कि ग्राम फुलचुर वही ऐतिहासिक ग्राम है जहां पर संपूर्ण भारतवर्ष के लोधी समाज का पहला सम्मेलन अंग्रेज कालीन 1920 ईसवी में हुआ था एवं सुप्रसिद्ध लोधी जन अधिकार आंदोलन की सुरुआत ग्राम फुलचुर से ही लोधी शिव नागपुरे जी के नेतृत्व में हुई थी। ऐसे ऐतिहासिक ग्राम फुलचुर में समाज की एकता एवं समाज का शैक्षणिक स्तर को आगे बढ़ाने के लिए लोधी समाज फुलचुर ने तारीख 20 जनवरी को परिवार मिलन समारोह , प्रतीभा सम्मान समारोह, हल्दी कुमकुम, विभीन्न खेल प्रतीयोगीता का कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया है। इस कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए माननीय प्रमोद जी लोधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष अवंती बाई लोधी महासभा) माननीय कमिश्नर साहब एन.बी. एस. जी राजपुत (भारत सरकार) माननीय अमरपाल सिंह जी (उपायुक्त भारत सरकार) माननीय इंजीनियर मुनेष जी लोधी, माननीया श्रीमती अनिता लोधी (विधायक डिबाई उत्तर प्रदेश) के साथ साथ पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश गुजरात मध्य प्रदेश से समाज के अनेको पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन फुलचुर होने जा रहा है। आयोजक मे लोधी शिव नारायण नागपुरे तंटामुक्त अध्यक्ष लोधी शिला शिव नागपुरे (राष्ट्रीय सचीव बेटा बचाव अभीयान) लोधी समाज युवा संगठन फुलचुर द्वारा तैयारी जोरों पर है लोधी समाज युवा संगठन एवं लोधी समाज फुलचुर सभी लोधी बंधुओ से विनती करती है कि वह इस कार्यक्रम में भाग लेकर समाज के सामाजिक शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठा कर समाज को शिक्षित सक्षम और सबल बनाएं





