20 लाख के दाे इनामी नक्सली महाराष्ट्र-छग सीमा से हुआ गिरफ्तार

0
8

गड़चिरोली. जिला पुलिस को नक्सल विराेधी अभियान मंे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दाे इनामी नक्सलियांे को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शिवाजी आयवा पोसुडी तथा सविता ऊर्फ अस्मीता बाजु तुमरेटी (19) है। िशवाजी पर 16 लाख आैर सविता पर 4 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

दोनों नक्सलियों को महाराष्ट्र-छग सीमा पर तोड़गट्‌टा जंगल परिसर से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटील ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि दोनों नक्सली कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा है।