26.9 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे एनसीपी ने जारी की 13 प्रत्याशियों की पहली सूची,काँग्रेस को झटका

एनसीपी ने जारी की 13 प्रत्याशियों की पहली सूची,काँग्रेस को झटका

0
32

रायपुर,दि.22(वृत्तसंस्था). छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने साेमवार काे अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इससे काँग्रेस को झटका लग गया है। इसमें बिलासपुर से थनेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के लिए भी प्रत्याशी तय कर दिए हैं। एनसीपी ने प्रदेश में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एनसीपी की पहली सूची में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें मस्तूरी से विशाल गढ़ेवाल, बेलतरा से सुरेश किंगले, बिलासपुर से थानेश्वर साहू, बिल्हा से निखद राम निषाद, तखतपुर से रामेष्वर केंवट, प्रतापपुर से रामखेलावन मरावी, रामानुजगंज से राम राय, भटगांव से मनीष सिंह, लुंड्रा से चक्रधारी सिंह कंवर, सीतापुर से रजनी एक्का, सामरी से लक्ष्मण राम खलको, पत्थलगांव से सियाराम टोप्पो और बैकुंठपुर से सत्येंद्र कुमार मिश्रा शामिल हैं।