सुकमा में एक महिला समेत पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
32

रायपूर,16 मई। छत्तीसगड राज्य के सुकमा में एक महिला समेत पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से दो नक्सलियों पर एक – एक लाख का इनाम घोषित था। साथ ही एक नक्सली स्थाई वारंटी भी था। कोंटा एसडीओपी चन्द्रेश ठाकुर और थानाप्रभारी शरद सिंह के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि इसके पहले 18 नक्सलियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया था। नक्सलियों ने बंद को किया आह्वान – नक्सलियों ने 19 मई को बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बैनर लगाया गया है। नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए अपने लोगों का जिक्र भी किया है। साथ ही मुठभेड़ को फर्जी बताया है।

पुसपाल थानक्षेत्र के चितलनार और मुंडवाल के जंगलो से पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। डीआरजी और जिला बल ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला गोपनीय सैनिक की हत्या और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसे आरोपों में शामिल थी। बता दें कि डीआरजी और जिला पुलिस बल की टीम गुरुवार को चितलनार इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। चितलनार और मुण्डवाल के पास जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने एक महिला नक्सली सोडी पुसा उर्फ अनिता पिता स्व.सुकडा  को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोड़ी पीसो, डीएकेएमएस अध्यक्ष कांगेरघाटी एरिया कमेटी के रूप में हुई है।