शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से विशेष अनुदान राशि की मांग

0
20

मुख्यमंत्री द्वारा नगर अध्यक्ष बारेवार का अभिनंदन
——————————-
गोरेगांव,दि.१९– नगर विकास पैनल के भाजपा में विलय के बाद आमदार विजय रंहागडाले के नेतृत्व में माजी सभापती लक्ष्मीकांत बारेवार व नगराध्यक्ष आशीष बारेवार के शिष्टमंडल ने विधानभवन मुंबई में दिनांक १८/६ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की तथा शहर में अब तक किए गए विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी आमदार विजय राहंगडाले नगराध्यक्ष बारेवार ने मुख्यमंत्री को दी है । जिसमें शहर में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण, सभी प्रभागो में किए गए रोड रस्ते, नाली बांधकाम, शहर में अब तक किए गए आवास योजना की जानकारी, तथा भविष्य में होने वाले विकासात्मक कार्य शामिल है।
रविवार को भाजपा कार्यकर्ता मेडावा कार्यक्रम नगर विकास पैनल के संस्थापक लक्ष्मीकांत बारेवार नगराध्यक्ष आशीष बारेवार, नगर सेविका शामली जयसवाल, नगरसेविका चंद्ररेखा कामळे, नगरसेविका रोशनी टैंभूर्णीकर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया था इसके चलते शहर में और भी विकासात्मक कार्यों में बढ़ोतरी लिए विधान भवन मुंबई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की गई तथा शहरीकरण व विकासात्मक कार्य के लिए विशेष अनुदान राशि में २० कोटी की मांग आमदार नगरअध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से की गई है। साथ ही शहर में शुरू प्रधानमंत्री आवास योजना में आ रही समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा प्रवेश पर नगराध्यक्ष आशीष बारेवार, तथा माजी सभापती लक्ष्मीकांत बारेवार का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ.परीणय फुके, आमदार विजय रंहांगडाले, आमदार संजय पुराम, नितिन बारेवार उपस्थित थे।
——————————-
१ वर्ष पूर्व ही भाजपा व नगर विकास पैनल के बीच युति होने के बाद आमदार विजय राहंगडाले के प्रयत्नों से शहर के विकासात्मक कार्यों में गति प्रदान हुई जिससे प्रेरित होकर हमने पार्टी प्रवेश किया है जिस कारण विकासात्मक कार्यों को अधिक गति प्रदान होंगी .. नगर अध्यक्ष आशीष बारेवार