27 C
Gondiā
Tuesday, August 4, 2026
Home हिंदी खबरे बसपा का जिला स्तरीय कॅडर कॅम्प ९ जुलाई को

बसपा का जिला स्तरीय कॅडर कॅम्प ९ जुलाई को

0
32
गोंदिया : बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला, विधानसभा, सेक्टर व बुथ पदाधिकारियों का एक दिवसीय कॅडर कॅम्प ९ जुलाई को सुबह ११ बजे कन्हारटोली स्थित भवभूती रंगमंदिर हॉल में आयोजित किया गया है.
इस कॅडर कॅम्प को बसपा महाराष्टÑ के प्रभारी व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रामअंचल राजमर, बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे मार्गदर्शन करेंगे. प्रमुख अतिथी के रूप में बसपा के प्रदेश महासचिव मंगेश ठाकरे, जितेंद्र म्हैसकर, प्रा. भाऊ सहाब गोंडाणे, प्रदेश सचिव दिनेश गेडाम, पंकज वासनिक, बसपा जिला प्रभारी पंकज यादव व जिलाध्यक्ष धुरवास भोयर उपस्थित रहेंगे.
इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन डा. लोकेश तुरकर, सचिव नांदगाये, पवन टेकाम, छोटू बोरकर, उत्तम मेश्राम, पार्षद संकल्प खोब्रागडे, ज्योत्सना मेश्राम, गौसीया शेख, दिपक बाबा वाहाणे, मनोज गोसाळे आदी ने किया.