वन राज्य मंत्री डॉ. फुके ने बढ़ाया मदद का हाथ;वन्य प्राणी के हमले में घायल महिला को तत्काल इलाज

0
21

गोंदिया। वन व आदिवासी विकास राज्य मंत्री तथा गोंदिया जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक वन्य प्राणी के हमले में घायल महिला को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए इलाज का सारा खर्च शासन द्वारा उठाने की पीड़ित के परिवार को जानकारी दी।
गौरतलब है कि 18 जुलाई को गोंदिया तहसील के ग्राम दांडेगाव थाना गंगाझरी निवासी महिला इंद्रकला रामचन्द टेकाम पर जंगली सुवर ने हमला कर दिया था। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को तत्काल परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की जानकारी दी।पीड़िता के परिजनो की आर्थिक स्तिथि कमजोर होने के कारण वन राज्यमंत्री डॉ. फुके को इस घटना की जानकारी दी गई। जिस पर वन राज्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल अपने स्वीय सहायक को अस्पताल भेजा और आर्थिक रूप से पीड़ित गरीब परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें दिलासा देते हुए पीड़िता के सारे इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन करने की जानकारी दी।स्विय सहायक के जानकारी देने पर तत्काल उस पीड़ित महिला को शस्त्रक्रिया हेतु रेफर किया गया।
वन राज्यमंत्री व पालकमंत्री के इस प्रयास की पूरे जिले में चर्चा चल रही है। ये विशेष उल्लेखनीय है।