25.2 C
Gondiā
Friday, August 7, 2026
Home हिंदी खबरे विनोद अग्रवाल इन्होने किया गोंदिया के बाढ़ग्रस्त भाग का दौरा

विनोद अग्रवाल इन्होने किया गोंदिया के बाढ़ग्रस्त भाग का दौरा

0
37

गोंदिया,10 सितंबर : पिछले २४ घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमा से बहनेवाली बाघ और वैनगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदि किनारे बसे हुए गावो में पानी भर गया है जिसमे बिरसोला, भाद्याटोला, काटी, कासा, किन्ही टेढ़वा और डांगोरली गाव का दौरा  विनोद अग्रवाल ने किया. लगभग ८० प्रतिशत जमीन पानी के निचे आ चुकी है और किसानो का बड़े पैमाने में नुकसान हुआ है. अनेक लोगो के मकान धराशाई हुए है जिसके पंचनामे जल्द से जल्द हो ऐसी मांगविनोद अग्रवाल इन्होने तहसीलदार एवं उप विभागीय अधिकारी से की है.  श्री. विनोद अग्रवाल इन्होने बाढ़ की परिस्तिथि से  पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके इनको अवगत कराया और हर संभव मदत सरकार से किसानो को एवं जिनका नुकसान हुआ है उन्हें की जाएगी ऐसा आश्वासन भी दिया है. जल्द ही पालकमंत्री बाढ़ग्रस्त भाग का दौरा करेंगे और उचित मुआवजा बाढ़ग्रस्त परिवारों को मिले ऐसी व्यवस्था करेंगे. किसान एवं अन्य बाढ़ग्रस्त परिवारों को घबराने की जरुरत नही सरकार आपके साथ है ऐसा दिलासा भी डॉ. परिणय फुके इन्होने बाढ़ग्रस्त परिवारों को दिया. कासा, ब्राह्मणटोला और पुजारीटोला से  अभी भी संपर्क टुटा हुआ है ऐसा  विनोद अग्रवाल इन्होने बताया. दरम्यान सम्बंधित ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत समिति, जिला परिषद् सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.