28.7 C
Gondiā
Friday, August 7, 2026
Home हिंदी खबरे चिचगड़ में अप्पर तहसील कार्यालय का पालकमंत्री ने किया उद्घाटन

चिचगड़ में अप्पर तहसील कार्यालय का पालकमंत्री ने किया उद्घाटन

0
40

चिचगड़/देवरी (गोंदिया) :- आमगांव-देवरी विधानसभा के इस आदिवासी बहुल दुर्गम व अतिसवेंदनशील क्षेत्र के लिए आज का दिन किसी महोत्सव से कम नही है। इस क्षेत्र के लोगो के साथ न्याय हुवा है। दुर्गम और सुदूर भागो में जीवन व्यतीत करने वाले आदिवासी ग्रामीणों के विकास के बारे में पिछली सरकार ने कभी कुछ नही सोचा। परंतु जब से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार सत्ता में आयी है तबसे बड़े पैमाने में विकास कार्य किये जा रहे है।इस अवसर पर विधायक संजय पुराम, भाजपा जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र अंजनकर, जिप उपाध्यक्ष अल्ताफ हमीद, जिलाधिकारी कादम्बरी बलकवडे, चिचगड़ सरपंच कल्पना गोस्वामी, पंस सदस्य देवकीबाई मरई, सभापति देवरी नंदाबाई बहेकार, उपसभापति गणेश सोनबोइर, पंस सदस्य गणेश तोपे, महेश जैन, भरतभाऊ दूधनाग समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

.मुख्यमंत्री द्वारा ही मिसपीरी/पीपरखारी के लोगो को 8 साल बाद पुनःजीने का आधार मिला है। ककोडी में करोड़ो रूपये का अत्याधुनिक अस्पताल मिला है और साथ ही कार्य करने वाला एक सक्षम विधायक संजय पुराम के रूप में मिला है। विधायक संजय पुराम की कोशिश थी कि चिचगड़ में अप्पर तहसील कार्यालय खुले। और आज वो कोशिश भी साकार हो गई। उक्त आशय का उदगार आदिवासी विकास व वन तथा सार्वजनिक बांधकाम राज्यमंत्री एवं पालकमंत्री गोंदिया जिला डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त किये। वे आज आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के चिचगड़ में अप्पर तहसील कार्यालय इमारत के उद्धाटन के अवसर उद्घाटक के रुप मे बोल रहे थे।