गोंदिया। 13 सितंबर :- सामाजिक न्याय व विशेष सहाय विभाग अंतर्गत सहायक आयुक्त समाज कल्याण कार्यालय गोंदिया द्वारा आज राज्य के सार्वजनिक बांधकाम, आदिवासी विकास व वन तथा पालकमंत्री गोंदिया जिला डॉ. परिणय फुके के हस्ते गोंदिया जिले के अनु. जाती व नवबौद्ध घटक के 9 बचत गट समूह को मिनी ट्रैक्टर, ट्रेलर, कल्टीवेेेटर व रोटवेहटर आदि उपसाधन सामग्री का वितरण किया गया।पालकमंत्री डॉ. फुके ने स्वयं ट्रेक्टर चलाकर और चाबी सौपकर बचतगटो का मनोबल बढ़ाया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सहायक आयुक्त अनिल वालके, उपायुक्त जिला जाती प्रमाण पत्र पड़ताल समिति देवसुदन धारगावे, समाजकल्याण सभापति विश्वजीत डोंगरे,डाॅ.प्रशांत कटरे,पुर्व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र तुरकर, प्राचार्य चंदेल मैडम, महिंद्रा कंपनी के प्रकाश रहांगडाले समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व अधिकारी उपस्थित थे।पालकमंत्री ने कहा, सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से विविध योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ दिया जा रहा है। जिले के 125 बचत गटों को 422.18 लाख का लाभ प्रदान किया गया है। अनु. जाती व नवबौद्ध के किसानों को जो शत प्रतिशत अनुदान पर पावर टिलर देने की योजना थी उसे बंद कर बचत गटों को ट्रेक्टर और उपसाधन दिए जा रहे है। शिष्य वृत्ति योजना का लाभ छात्रों को प्राप्त हो रहा है।





