27.4 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे तिरोड़ा तहसील के नदी किनारे के बाढ़ग्रस्त गाँव का दौरा किया पालकमंत्री...

तिरोड़ा तहसील के नदी किनारे के बाढ़ग्रस्त गाँव का दौरा किया पालकमंत्री डॉ. फुके ने

0
36

तिरोड़ा। 13 सितंबर :- आज पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने तिरोड़ा तहसील के धापेवाड़ा/गोंड़मोहाडी सर्कल स्तिथ किंडकीपार-डीवरटोला गाँव का दौरा किया। विशेष है कि कुछ दिन पूर्व आयी बारिश के कारण वैनगंगा नदी में जल का पात्र बड़ गया था जिससे गाँव मे 15 फिट पानी बड़ गया था। बाढ़ आने से डिवरटोला का संपर्क टूट गया था और इस गाँव के करीब 123 लोग फस गये थे। इन्हें शासकीय यंत्रणा की रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।पालकमंत्री ने आज इस गाँव मे जाकर वहां का निरीक्षण किया और हालातो का जायजा लिया। ना. फुके ने ग्रामीणों ने चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को हरसंभव इन्हें मदद करने व दूसरे गांव में पुर्नवसन करने के आदेश दिए।इस दौरे में तिरोड़ा के प्रभारी तहसीलदार वाघचौरे, जिला आपत्ति व्यवस्थापन अधिकारी राजन चौबे, सरपंच गोंडमोहाडी छगन राणे, नायब तहसीलदार नागपुरे आदि उपस्थित थे।