गोंदिया,दि.24ः- युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संगठन के तत्वाधान मे जिला अध्यक्ष सचिन राहंगडाले के नेतृत्व मे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दासगांव में भेट देकर समस्याेके साथही स्वास्थ संबधित विषयोपर चर्चा की गई. इस अवसर पर स्वास्थ कर्मचारी एंव अधिकारी के लिये सरकारी निवासस्थान उपलब्ध होने के बाद कर्मचारी अपडाऊन करने से स्वास्थ सेवा पर प्रभाव गिरने की बात तालुका स्वास्थ अधिकारी डाॅ.चौरागडे के सामने रखी गयी.इस समय दासगाव स्वास्थ केंद्र के वैद्यकिय अधिकारी डाॅ.खोब्रागडे उपस्थित थे. स्वास्थ केंद्र की समस्या जानने हेतू संगठन के जिला कार्याध्यक्ष शाहरुख़ भाई पठान,उपाध्यक्ष जाकिर खान,प्रचार प्रमुख विजय राहंगडाले,महासचिव विक्की बघेले, सचिन तुरकर, ईमरान कुरैशी , देबीलाल धुवारे, सुखचंद बिसेन, महेंद्र पदाधिकारी उपस्थित थे.




