30.6 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे नागपूर के खामला परिसर में होंगे खाटू श्याम के सुंदर दर्शन… प्रकाश...

नागपूर के खामला परिसर में होंगे खाटू श्याम के सुंदर दर्शन… प्रकाश तोतवानी

0
48

यात्रा का श्री गणेश करेंगे 29 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:

नागपूर:-दि.25सप्टें(सविता कुलकर्णी):-* सिन्ध माता मंडल* की ओर से नवरात्र महोत्सव मे साकार हो रही मनोहारी झाँकी खामलवाली माता के नाम से प्रसिद्ध दरबार के दर्शन माता के भक्तो को इस वर्ष खाटू श्याम बाबा के अविस्मरणीय दर्शनों का लाभ प्राप्त होगा। मंडल की ओर से इस बार भगवान श्रीकृष्ण अवतार राजस्थान का पवित्र धाम बाबा खाटू श्याम मंदिर की यात्रा आयोजन किया गया है।

भव्य प्रतिकृती मे विराजमान होंगे खाटू श्याम बाबा:-सिंन्ध माता मंडल के पूर्व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी ने पत्रकारो को बताया कि श्र्द्धांलुओ को यहाँ खामला मे ऐसे एहसास की अनुभूति होगी कि वे सही मे खाटू श्याम बाबा के दरबार मे पहुंच गये हो,इसके लिए वातावरण निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजित पावन यात्रा मे प्रथम भक्तों को भगवान श्री गणेश के दर्शन होंगे। आगे जैसे ही बढेंगे तो मनमोहक भव्य मंदिर में खाटू श्याम बाबा के दिव्य दर्शन होंगे। बर्फ पर चलते हुए अखंड ज्योत के दर्शन करते हुए अंत में भक्तों को खामलवाली माता के दर्शन का सौभाग्य भक्तो को मिलेगा ऐसी जानकारी प्रकाश तोतवानी ने पत्रपरिषद मे दी।

महोत्सव का आरंभ 29 सितंबर को “घट” स्थापना से होगा। शाम 7.30 बजे झाँकी व “यात्रा” का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक अनिल सोले करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नंदा जिचकार, विधायक समीर मेघे, पूर्व पार्षद संजय बोंडे, समाजसेवी मोहन चौईथानी, ओमप्रकाश वरदानी की मौजूदगी रहेगी। 9 अक्टूबर तक चलनेवाले महाआयोजन मे झाँकी दर्शन एवं यात्रा का समय शाम 7 बजे से रहेगा। सिन्ध माता मंडल का यह 37 वा वर्ष है। मंडल ने महोत्सव में पावन तीर्थ यात्रा स्थलों की विशाल प्रतिकृतीयाँ बनाकर, परिसर को “यात्रा” का रुप देने की परंपरा कायम रखकर नगर में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। इसके पूर्व पिछले 23 वर्षो मे माँ वैष्णव की गुफा यात्रा, उत्तराखंड के लक्ष्मण झूले, सौराष्ट्र के अक्षरधाम, नासिक के कुंभ मेले, केरल के अय्यप्पा स्वामी धाम, राजस्थान के तन्नोट माता मंदिर, उत्तरांचल के बद्रीनाथ धाम, चित्रकुट धाम, उडीसा के जगन्नाथपुरी धाम, नेपाल के पशुपतिनाथ धाम, केदारनाथ धाम,तिरुपति धाम, द्वारकाधीश धाम, गंगोत्री धाम, केरल का पद्मनाथ स्वामी मंदिर, पालागड का कालीमाता मंदिर, अमरनाथ धाम, उत्तरप्रदेश का गोवर्धन धाम, महाराष्ट्र का खंडोबा धाम, विध्यांचल का विंध्यवासिनी धाम, असम गुवाहाटी का कामाख्या धाम एवं गत वर्ष कर्नाटक के माता अंजना धाम की झांकियां की प्रतिकृतियां यहाँ बनाकर “यात्रा”का आयोजन किया जा चुका है।

29 को गडकरी करेंगें शुभारंभ:- सेवाधारियों परिसरवासियो मे उत्साहवर्धन हेतू मंदिर परिसर में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी आयोजन भी किया जा रहा है। 29 सितंबर तक चलनेवाली स्पर्धाओं मे सिंधी व्यंजन बनाओ, फँसी ड्रेस, रंगोली स्पर्धा का का आयोजन होगा। नवरात्र महोत्सव व अन्य आयोजनो को सफल बनाने में प्रकाश तोतवानी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, नंदलाल चेतवानी, दौलतराम चंदवानी, रवि नासिकवार सहित अन्य कई कार्यकर्ता, सभासद, सेवाधारी परिश्रम कर रहे हैं।पत्रकारपरिषद मे उपस्थित नरेश पंजवानी, परमानंद शंभुवानी, बाबला करमचंदानी, नारायण भोजवानी आदी थे।