30.6 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे मुलतापी जिला बनाने पोस्टकार्ड मुहिम

मुलतापी जिला बनाने पोस्टकार्ड मुहिम

0
34

मुलताई,26 सितंबरः-स्थानिय क्षत्रिय युवा पँवार समाज द्वारा मुलतापी जिला बनाओ, संघर्ष समिति का समर्थन करते हुए आज माँ ताप्ती मन्दिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इन्हे पोस्ट कार्ड लिखकर जिला बनाने की मांग की है।युवाओ ने बताया कि माँ ताप्ती की नगरी मुलतापी के पूर्ण विकास के लिए जिला बनाना आवश्यक है।जिसके लिये जिला बनाओ समिति कई वर्षों से संघर्षरत है, फिर भी कोई उचित परिणाम नही मिला।यद्यपि उक्त मांग को शीघ्रता से पूरा नहीं किया जाता तो युवाओ द्वारा जल्द ही आंदोलन किया जाएगा एैसा उल्लेख पोस्टकार्ड पर लिखकर मुख्यमंत्री को आंदोलन की जानकारी भी दि गयी। इस अवसर पर क्षत्रीय युवा पँवार समाज के नगर अध्यक्ष नितिन परिहार ,वार्ड अध्यक्ष जीतू करदाते , अनिकेत फरकाडे , सुब्बू पवार , दीपू पँवार , राज पवार , आशीष पँवार , चेतन पँवार , जैकी डहारे , राहुल बारंगे , पवन पाठेकर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।