गोंदिया,दि.26ः- युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संगठन के तत्वाधान मे जिला अध्यक्ष सचिन राहंगडाले के नेतृत्व मे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दासगांव की समस्याेको लेकर आज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.राजा दयानिधी एंव जिला स्वास्थ अधिकारी डाॅ.श्याम निमगडे इनके प्रतिनिधी डाॅ.अग्रवाल इन्हे मिलकर निवेदन सौंपा गया. साथही स्वास्थ संबधित विषयोपर चर्चा की गई. इस अवसर पर स्वास्थ कर्मचारी एंव अधिकारी के लिये सरकारी निवासस्थान उपलब्ध होने के बाद कर्मचारी अपडाऊन करने से स्वास्थ सेवा पर प्रभाव गिरने की बात सामने रखी गयी.संगठन के जिला कार्याध्यक्ष शाहरुख़ भाई पठान,उपाध्यक्ष जाकिर खान,प्रचार प्रमुख विजय राहंगडाले,महासचिव सचिन तुरकर, ईमरान कुरैशी,निखिल सुलोधिया,वशिम शेख,इशुदास हरपाल, मंगेश शेंडे,शुभम मेश्राम,ओमप्रकाश पारधी,महेंद्र हरिनखेड़े, जितेंद्र गजभिए आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.




