गोंदिया,५ अक्तूंबर– जिले के वैनगंगा बाघनदी तटीय परिसर में सारस पक्षी की मौजुदगी अक्सर देखी जाती हैं। वैसेही इन दिनों सारस पक्षी विचरन करने खेतों में आसनी से नजर आ जाते हैं। शुक्रवार को एक सारस पक्षी की मौत हो जाने से पक्षी प्रेमियों में मायुस नजर आऐ है।
दासगांव से बलमाटोला रोड के किनारे द 4 अक्तूबंर को श्याम 5.30 बजे सारस पक्षी मृत अवस्था मे मिलने से सारसप्रेमियो म हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार बिजली के 11 हजार व्होल्ट के तार से टकराकर करन्ट लगने से मौत हुयी। सारस पक्षी 7.5 किलो का था। सारस की उम्र अंदाजे 2 वर्ष बताई गयी है और नर पक्षी था।
जांच अधिकारी सहायक वनसंरक्षक सातगिर के मार्गदर्शन वनपरिक्षेत्रधिकारी. सुशिल नांदवते,
क्षेत्र सहायक एस.जे.दुर्रानी, बिटरक्षक राउत की उपस्थिती मे सारस पक्षी का पोस्टमार्टम पशुवैद्यकिय अधिकारी ने किया।





