26.9 C
Gondiā
Thursday, July 2, 2026
Home हिंदी खबरे स्वर्गरथ वाहन देनेवाली जिले की पहली नगरपंचायत गोरेगांव

स्वर्गरथ वाहन देनेवाली जिले की पहली नगरपंचायत गोरेगांव

0
52
गोरेगाव,2 जनवरी। कुछ साल पहले ही नगरपंचायत का दर्जा प्राप्त करने वाली गोंदिया जिले की गोरेगांव नगरपंचायत अपने विकासात्मक कार्यो से पूरे जिले नही अपितु राज्य में सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही इस नगर पंचायत ने नागरी सुविधा हेतु 12 लाख रुपये की शासन निधि से शवयात्रा के लिए स्वर्गरथ वाहन की ख़रीदी की है, जिसकी चर्चा अब पुरे जिले में हो रही है। गोरेगांव नगर पंचायत के नगराध्यक्ष आशीष बारेवार एवं संपूर्ण टीम द्वारा जनहित हेतु किये जा रहे सरहानीय कार्यो की गोरेगांव जनता दिल खोल कर स्वागत कर रही है। इस नगर पंचायत ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु वो हर प्रयास किये है जो महानगर और नगर पालिका में किये जाते है। एक आदर्श रूप धारण करने वाली गोरेगांव नगरपंचायत महाराष्ट्र में गोंदिया जिले का नाम रौशन कर रही है।इसमे नगरपंचायत की मुख्याधिकारी हर्षला राणे इनकी सकारात्मक भूमिका इस कार्य को पुरा करने मे पदाधिकारीयोंके साथ रही है।