बालाघाट। मां गढ़कालिका पंवार महिला संगठन बालाघाट के तत्वाधान मे 5 जनवरी रविवार को सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में संगठन का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये है। जिसमें प्रातः 8 बजे से रंगोली, पुष्पसज्जा, महिला एवं बच्चो के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है। इसी दिन दोपहर 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत मां गढ़कालिका का पूजन, महाआरती, अतिथियों का स्वागत, बच्चों तथा महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, सामाजिक परिचर्चा और प्रतिभावान छात्र, छात्राओं का सम्मान किया जायेगा।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक गौरीशंकर बिसेन, राष्ट्रीय क्षत्रिय पंवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. मुरलीधर टेंभरे, पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत, राष्ट्रीय क्षत्रिय पंवार महासभा के उपाध्यक्षद्वय उमेश देशमुख, अशोक बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, पंवार क्षत्रिय संगठन जिलाध्यक्ष खीरसागर पारधी, कृषि उपज मंडी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बिसेन, राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती भारती पारधी, राष्ट्रीय क्षत्रिय पंवार महासभा (महिला समिति) महासचिव श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, राजाभोज स्मारक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज हरिनखेड़े, राजा भोज पंवार क्षत्रिय संगठन लालबर्रा के संरक्षण नारायण परिहार, राष्ट्रीय क्षत्रिय पंवार महासभा के सहकोषाध्यक्ष दिलीप राहंगडाले, राजा भोज स्मारक समिति जिलाध्यक्ष आर.सी. अमुले, पंवार मांदी समिति बालाघाट के अध्यक्ष आर.सी. देशमुख, उपनगरीय पंवार क्षत्रिय संगठन बालाघाट के अध्यक्ष बी.एल. बिसेन, वरिष्ठ समाजसेवी एफ.एल. बिसेन, अधि. वाय. आर. बिसेन, दुगाजी भगत, टी.के. गौतम और डी.आर. पटले मंचासीन रहंेगे।
कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तुरकर, सचिव श्रीमती लता बिसेन, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती मीनाक्षी हरिनखेड़े, श्रीमती वर्षा बिसेन, श्रीमती आशा पटले, सहसचिव श्रीमती सीमा देशमुख, श्रीमती चिंतामणी चौहान, कोषाध्यक्ष श्रीमती रितु बोपचे, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तोमण ऐड़े, श्रीमती कौशल्या भगत, श्रीमती नेतन राणा, श्रीमती ईमन भगत, श्रीमती राजेश्वरी राहंगडाले, श्रीमती दिपीका बिसेन, श्रीमती ललिता जैतवार, श्रीमती पूजा देशमुख, श्रीमती सरला बिसेन, श्रीमती प्रमिला बिसेन, श्रीमती हिरन राहंगडाले, श्रीमती नीता रिनायत, श्रीमती इंदिरा बिसेन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने की है। उक्ताशय की जानकारी संगठन की मां गढ़कालिका पंवार महिला संगठन सचिव श्रीमती लता बिसेन के द्वारा दी गई।




